जब लम्बे समय के लिए घर खोजने की बात आती है, तो हम देखते हैं कि बेहतर क्या है – किराए के घर में रहना या घर खरीदना ? खुद के घर का होना अक्सर हर भारतीय का सपना होता है. कोविड-19 की वजह से देश की अर्थव्यवस्था डाउन है. कोरोना की मार लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है. चाहे हम बात MSME सेक्टर की करें या फिर रियल एस्टेट क्षेत्र की, हर तरफ मंदी की मार है. बीते कुछ दिनों में होमलोन पर इंट्रेस्ट रेट में ऐतिहासिक कमी भी आई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या पोस्ट covid हालात में लोगों को होम लोन पर कम इंट्रेस्ट रेट का फायदा उठाते हुए अपना खुद का मकान खरीदना चाहिए या फिर किराये के मकान में ही रहना चाहिए. मौजूदा हालात घर खरीदारों के लिए फेवरेबल कंडिशन लेकर आए है इंट्रेस्ट रेट अपने निचले स्तरों पर है, फ्लैट्स की कीमतें भी काफी क हुई हैं इसके अलावा अगर आप फ्लैट खरीदने के इच्छुक हैं तो प्रोजेक्ट डेवलपर से मोल-भाव भी करने के हालात में हैं दरअसल रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी लाने के लिए हाल ही में रिजर्व बैंक और...